Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: 16 वें दिन रानीबाग में गार्गी नदी और घाटों पर चला स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026” के 16वें दिन नगर निगम के द्वारा रानीबाग क्षेत्र में गार्गी नदी, घाटों, अंतिम संस्कार स्थल एवं मंदिर मार्ग पर वृहद स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह अभियान नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गार्गी नदी को प्रदूषण मुक्त रखना तथा धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घाटों एवं मंदिर परिसर मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान गार्गी नदी व उसके किनारों में जमा प्लास्टिक, घरेलू कचरा व अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि नदी तल और तटवर्ती क्षेत्र में कोई अनुपयोगी सामग्री न रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के दिए सख्त निर्देश, देरी करने पर होगी कार्रवाई
Ad

घाट व अंतिम संस्कार स्थल की सफाई नदी से जुड़े घाटों तथा अंतिम संस्कार हेतु प्रयोग होने वाले क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई। लंबे समय से पड़े पुराने वस्त्रों व अन्य सामग्री को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि धार्मिक स्थलों पर सामग्री इधर-उधर न छोड़ें और निर्धारित व्यवस्था का पालन करें।

मंदिर एवं घाट तक पहुंचने वाले मार्गों से कचरा हटाकर श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुगम बनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और कचरा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, मोटर मार्ग निर्माण का मामला उठाया

नगर निगम टीम ने स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को समझाया कि नदी घाटों की स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लोगों से नदी में कचरा व धार्मिक सामग्री प्रवाहित न करने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

अभियान में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, सफाई निरीक्षक शुभम, दीपक, कार्तिक, एसबीएम टीम  से मनीष पांडे सहित निगम के सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम नागरिकों से अपील करता है कि गार्गी नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉