Medical
उत्तराखण्ड

राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी सरकार, सीएम पुष्कर सिंह धामी कई नई योजनाओं की कर सकते हैं घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

गैरसैंण:- प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब सीएम पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। बीते वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

चुनावी वर्ष का बजट होने से सरकार का गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण के अलावा अवस्थापना विकास पर विशेष फोकस होगा। राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश करेगी। इसके साथ ही यह पहला अवसर होगा जब वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अपनी सरकार का बजट सदन में रखेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

अभी तक वित्त मंत्री ही बजट पेश करते आए हैं। वर्तमान में वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को भराड़ीसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह शामिल नहीं हुए। बैठक में सदन संचालन के लिए दो दिन का एजेंटा तय किया। पहले दिन राज्यपाल अभिभाषण के साथ ही बजट पेश होगा। 10 मार्च को राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहली बार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जाएगा। चुनावी वर्ष के चलते बजट में महिला, किसान, युवा व गरीबों पर विशेष फोकस होगा। किसानों की आय बढ़ाने, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बजट में प्राथमिकता होगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। यही वजह है कि राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। भाजपा सरकार नियमों को नहीं मानने वाली नही है। संख्या बल पर सदन को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉