Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारी वर्षा के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  लगातार हो रही भारी बारिश  के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका एवं तहसीलदार कुलदीप पांडे ने मंगलवार को तहसील हल्द्वानी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवादूंगा, राजपुरा, कुसुमखेड़ा सहित नगर के विभिन्न जलभराव संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौला नदी के जलस्तर का जायजा लिया और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर यातायात एवं आवागमन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होगा भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र, पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है धामी सरकार
Ad

एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया और अपील की गयी कि अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा बच्चों को नदी-नालों से दूर रखें।
संबंधित विभागों को जल निकासी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश

उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा। उन्होंने जनता से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉