Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी को लेकर सरकार ने दी राहत, नई अंतिम तिथि की घोषणा शीघ्र

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर सरकार ने राहत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां बताते चलें कि 15 दिसंबर की अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के बावजूद ई-केवाईसी की प्रक्रिया फिलहाल बंद नहीं की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता अब तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं, वे आगे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। नई अंतिम तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटें पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 48 लाख यूनिटों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष लाभार्थियों को देखते हुए विभाग ने समय बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी उपभोक्ता सरकारी राशन योजना से वंचित न रह जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सभी राशन कार्डधारकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। इसके लिए 15 दिसंबर की अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता तकनीकी कारणों अथवा अन्य वजहों से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

उन्होंने बताया कि अंतिम दिन ई-केवाईसी केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली। अकेले 15 दिसंबर को एक ही दिन में 1 लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी कराई गई, जो उपभोक्ताओं की जागरूकता और आवश्यकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

विभाग ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। नई अंतिम तिथि घोषित होते ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉