उत्तराखण्डनैनीताल
विजडम स्कूल में मनायी गयी गाँधी व शास्त्री जयंती

ADVERTISEMENTS
रामपुर रोड स्थित विजडम स्कूल में गाँधी व शास्त्री जयंती बड़े धूम-धाम से मनायी गयी। सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक आरएस पोखरिया ने गाँधी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल जी ने झण्डा रोहण किया व विद्यार्थियों को गाँधी जी के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छता व देश-प्रेम की अलख जगाए रखने का संदेश दिया तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। विद्यार्थियों ने गाँधी व शास्त्री जी पर आधारित लघु नाटिका, कुमाऊँनी रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। अन्त में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तनुजा नेगी, ज्योति पाण्डे, तनुजा कुमारी, सुधा सिंह आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











