Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आबादी वाले क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और डंपर पर रोक लगाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भाकपा माले की पहल पर राजपुरा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा एक बैठक की गई, जिसमें हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र, वार्ड नं – 14, मुक्तिधाम रोड, हल्द्वानी में रेता बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली और डंपरों के अंधाधुंध चलने से जानमाल के नुकसान के खतरे, उड़ती धूल से सांस लेने में दिक्कत, ट्रैक्टर ट्रालियों और डंपरों के कारण इस रोड में लगातार बढ़ रहे गड्ढे , क्षतिग्रस्त सड़क से दुपहिया वाहनों की दुर्घटनाएं और स्कूल जाने वाले बच्चों के गिरने की लगातार हो रही घटनाओं से निजात दिलाने की मांग उठाई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

मीटिंग में कहा गया कि बीते दिनों में कई बार  इन ट्रैक्टर और डंपरों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही डंपरों और ट्रैक्टर ट्रालियों से गिरने वाले रेता बजरी से सड़क के दोनों ओर की नालियाँ भी जाम हो गई हैं। इन बेलगाम चलते ट्रैक्टर ट्रालियों और डंपरों से इस रोड पर लगातार जाम बना रहता है और मुक्तिधाम जाने वाले वाहनों को भी उसमें फंसना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीटिंग के माध्यम से उठाई गई मांगे:

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

>मुक्तिधाम रोड, राजपुरा के आबादी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रालियों और डंपरों के संचालन पर रोक लगाई जाय।
> सड़क में हुए गढ्ढों से निजात दिलाने के लिये सड़क की मरम्मत कराई जाय।
>सड़क के दोनों ओर की नालियों की सफाई कराई जाए।

मीटिंग में भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, राज्य कमेटी सदस्य के के बोरा, अफसर अली, काशीनाथ शर्मा, दिनेश बोरा, जगदीश, असलम, आनन्द , कमर इस्लाम, नजाकत बेग, आसिफ, मुकेश, आजम सैफी, राजेश , फरहान, नन्हे शाह, कासिम खान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉