Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन पीपीपी मोड पर दिए जाने से नहीं बढ़ेगी छात्रों की फीस: डॉ आशुतोष सयाना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। हरिद्वार स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी,यह बात निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, डॉ आशुतोष सयाना ने कही,उन्होंनें कहा कि छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ सयाना ने कहा कि इसी सत्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार में 100 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिली है, अब यहां विधिवत पढाई भी शुरु हो गई है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन और मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए, कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन पीपीपी की शर्त में स्पष्ट किया गया है कि इससे अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढेगी, साथ ही छात्रों को मिलने वाले सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और डिग्रियों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार ही दर्ज रहेगा। इसी तरह भर्ती होने वाले मरीजों को उनके कार्ड के अनुसार आयुष्मान कार्ड या सीजीएचएस की दरों पर ही उपचार दिया जाएगा। डॉ सयाना ने बताया कि पीपीपी मोड में दिए जाने मकसद सिर्फ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को आधुनिक बनाना है, ताकि छात्रों और मरीजों को इसका अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों व आम आदमी को इसमें भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, परमवीर चक्र विजेताओं की राशि 1.50 करोड़ से बढ़ाकर की दो करोड़ रुपए
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉