Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड  के सभी जिलों में आज और कल भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुमाऊं मंडल में नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस बीच, मौसम विभाग ने नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में दो दिन भारी बारिश होगी। इसके लिए सभी जिलों और आपदा प्रबंधन को अलर्ट भेज दिया गया है। वहीं, लोगों को भी यात्रा से बचने एवं नदी-नालों के पास नहीं जाने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने पांच अगस्त तक के अलर्ट जारी किया है। इसके लिए देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी व यूएसनगर जिला प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉