Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

खटीमा में एक युवक की हत्या से तनाव का माहौल, आक्रोशित लोगों ने दुकानों में की तोड़फोड़, चाय की दुकान में आग लगाई

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:- कल शुक्रवार देर रात खटीमा के रोडवेज स्टॉपेज के पास चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद शनिवार को शहर में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने एक चाय की दुकान में आग लगा दी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की। विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे रहने वाला तुषार शर्मा (24) शुक्रवार रात करीब 10 बजे वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय और पकड़िया निवासी सलमान के साथ बस स्टॉपेज के पास एक चाय की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान गोटिया, इस्लाम नगर से आए करीब छह युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुषार शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

शनिवार सुबह हत्या की खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। घटनास्थल के पास स्थित चाय की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया, साथ ही आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंचे सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल, बाजार चौकी प्रभारी जीवन चुफाल और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक: नवीन वर्मा

हत्याकांड से आक्रोशित व्यापारियों, परिजनों और संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर खटीमा कोतवाली का घेराव किया और शहर में जुलूस निकाला। तनाव को देखते हुए सितारगंज, टनकपुर,मेलाघाट और पीलीभीत मार्ग पर अधिकांश दुकानें बंद रहीं। लोगों ने मुख्य चौराहे और रोडवेज स्टॉपेज पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर नियंत्रित कर लिया।

स्थिति को देखते हुए खटीमा बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ विमल रावत ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉