Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नकली दवाओं पर लगाम लगाने के लिए चलेगा अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना जरुरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संयुक्त रूप से गहन अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में मुख्यमंत्री ने धराली आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास, राहत और आजीविका सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाली समिति को शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्य के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

मुख्यमंत्री ने राज्यभर में स्वदेशी उत्पाद अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। सरकारी खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और कार्यक्रमों में इनका अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए जीएसटी स्लैब में बदलाव से भी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

अग्निवीरों को लेकर धामी ने कहा कि उनके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार विज़न डॉक्यूमेंट में किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप तेजी से काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉