Medical
उत्तराखण्ड

मृतक उपनल कर्मी के पिता को सौंपा एक लाख रुपए का चेक, शीघ्र ही आश्रितों को 50 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad

तसलीम अहमद की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत शनिवार को मृतक के सहस्त्रधारा रोड नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक के पिता खुर्शीद अहमद को दुर्घटना बीमा का एक लाख का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मृतक के आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। विगत एक सप्ताह पूर्व सहस्त्रधारा नागल हटनाला निवासी मृतक तसलीम अहमद (वाहन चालक) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।
इस अवसर पर उपनल के उप महाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला, समीर पुंडीर, सोरन सिंह ठाकुर, सुधीर पुंडीर, वैभव सिंह, अंकित सिंह, राकेश सिंह, ललित पुंडीर, हिमांशु रावत आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉