Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का अनुभव होगा रोमांचक, ढिकाला जोन में दो प्रमुख वॉच टावर खोलने की तैयारी, नजदीक से कर सकेंगे वन्य जीवों के दीदार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व  आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द ही जंगल सफारी का अनुभव और भी  रोमांचक होने वाला है। ढिकाला जोन में स्थित दो प्रमुख वॉच टावर सांभर रोड और तून भोजी अब पर्यटकों के लिए खोले जाने की तैयारी में हैं। इन वॉच टावरों से पर्यटक जंगल के बीच सुरक्षित ऊंचाई से वन्यजीवों की गतिविधियों का नजदीक से दीदार कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक इन वॉच टावरों का संचालन किराया निर्धारित न होने के कारण शुरू नहीं हो पाया था। पार्क प्रशासन ने अब इसका शुल्क तय करते हुए प्रति व्यक्ति 500 रुपये प्रस्तावित किया है और इसे मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही दोनों वॉच टावर पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि सांभर रोड स्थित वॉच टावर में एक समय में छह पर्यटक, जबकि तून भोजी वॉच टावर में चार पर्यटक जा सकेंगे। सुरक्षा और वन्यजीवों की निगरानी को ध्यान में रखते हुए दोनों स्थानों पर गाइड को साथ ले जाना अनिवार्य किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

पार्क प्रशासन का मानना है कि इन वॉच टावरों के शुरू होने से पर्यटकों को जंगल के प्राकृतिक वातावरण को करीब से देखने का नया अनुभव मिलेगा। खासकर बाघ, हाथी, सांभर, हिरण और विभिन्न पक्षियों की गतिविधियों को ऊंचाई से देखने का रोमांच सफारी को और खास बना देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉