Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

38वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैयारियों की समीक्षा की, 2500 वाहनों की होगी पार्किंग की व्यवस्था, लोगों को स्टेडियम लाने के लिए चलाई जाएंगी 350 शटल बस सेवा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के  ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

समापन समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम राज्य और राष्टीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन अभी तक करते आये हैं। समापन कार्यक्रम भी भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए सभी भागीदारी व जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में आगन्तुकों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें यथा समय सुनिश्चित हों, इसके लिए उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों से जो खेल प्रेमी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है उनके रात्रि में ठहरने हेतु उचित प्रबन्ध किये जाएं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में होने जा रहे समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाना है इसके लिए सभी के सहयोग  की आवश्यकता है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड 38वें राष्टीय खेलों में 7वे पायदान पर है जो खुशी की बात है। समापन समारोह में उत्तराखण्ड के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्टीय खेलों के समापन समारोह हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

समापन समारोह स्थल में प्रतिभाग हेतु आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ही प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु तिकोनियां से गौलापार स्टेडियम तक विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा, नगर कि विभिन्न स्थानों में आम जनता हेतु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हेतु एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है इसके अतिरिक्त आमंत्रित लोगों हेतु हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों से शटल सेवा प्रारम्भ की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

बैठक मे जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानों से लाया जायेगा। उन्हां ने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं।

बैठक में डीआईजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि के साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉