Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सड़कों का किया स्थलीय निरीक्षण, गड्ढे और अधूरे निर्माण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त और सचिव दीपक रावत ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही और गड्ढों की समस्या पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। आयुक्त ने कहा कि सड़कों के गड्ढे और अधूरे निर्माण के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपक रावत ने सबसे पहले डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी का निरीक्षण किया, जहां सड़क पर गड्ढे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को इन्हें तुरंत भरने के निर्देश दिए। इसके बाद वे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे, जहां गलियों के मोड़ों पर भी गड्ढे थे। उन्होंने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिया कि मोड़ों पर पड़े गड्ढों को तुरंत ठीक कराया जाए। साथ ही, जल संस्थान या जल निगम द्वारा पेयजल या सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत भी शीघ्र की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

गल्ला मंडी के पास निरीक्षण करते हुए आयुक्त रावत ने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 4.80 लाख रुपये से बनने वाली सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताई, क्योंकि सड़क पूरी नहीं बनाई गई थी। उन्होंने इसे राजस्व का नुकसान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

रामलीला मैदान के समीप स्थित गुरुद्वारे वाली सड़क का भी निरीक्षण किया गया, जहां लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद मरम्मत नहीं हुई थी। आयुक्त ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त रावत ने बाद में नया बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने अग्निकांड में जली दुकानों का निरीक्षण किया। यहां फायर हाइड्रेंड की जांच करते हुए पाया कि हाइड्रेंट से पर्याप्त पानी का प्रेशर नहीं आ रहा था। उन्होंने जल संस्थान से उचित कार्यवाही की मांग की, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत आग पर काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

आयुक्त ने कहा कि सभी हाइड्रेंट्स को गर्मी के मौसम से पहले सक्रिय किया जाए और उनके पानी के प्रेशर की जांच की जाए। इसके लिए यदि बजट की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए, ताकि फायर हाइड्रेंट्स को पूरी तरह से कार्यशील बनाया जा सके।

इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, जलसंस्थान ईई रवि शंकर लोशाली आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉