Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध प्लाटिंग विकास प्राधिकरण ने की सख्त कार्रवाई, जेसीबी से करीब डेढ़ सौ अवैध प्लाट किए ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में जेसीबी से करीब डेढ़ सौ अवैध प्लॉट ध्वस्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। इस संबंध में पहले ही प्राधिकरण की ओर से चालान और नोटिस जारी किए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिनका दावा था कि उन्होंने उक्त जमीन खरीदी है और उसी पर प्लाटिंग कर रहे थे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉