Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, छह वाहन किए सीज, 117 का किया चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सड़क दुर्घटना और अनाधिकृत वाहन संचालन के चलते परिवहन विभाग ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 117 वाहनों के चालान और छह वाहन सीज किए गये।

ADVERTISEMENTS Ad

आज सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी  गोविंद सिंह, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल, आरसी पवार, नंदन रावत के द्वारा हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी- भीमताल एवं नैनीताल मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें टैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, कार, ई रिक्शा, ऑटो, ट्रक आदि वाहनों की चेकिंग करते हुए ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, हेलमेट, सीटबेल्ट, नंबर प्लेट, नो पार्किंग, लगेज, चालक द्वारा निर्धारित परमिट शर्तों का उल्लंघन आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 117 वाहनों के चालान करने के साथ ही ऑटो, ई रिक्शा सहित 6 वाहनों को सीज किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का 81 वर्ष की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Ad


इस प्रवर्तन कार्रवाई मे सहायक परिवहन निरीक्षक  अनिल कार्की, गोधन सिंह, अरविंद सिंह ह्यांकी,  मो. दानिश, प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने किया वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉