Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पहले दिन रात्रि में बनाई सड़क, दूसरे दिन पानी की लाइन के बिछाने के लिए बुलडोजर से खोद दिया, डीएम ने दिए जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  लोक निर्माण विभाग द्वारा देवलचौड़ चौराहे पर पहले दिन रात्रि में ही बनाई गई सड़क जिसमें डामरीकरण किया गया था उसे दूसरे दिन सुबह ही पानी की लाइन बिछाने के लिए बुलडोजर से खोद दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी वंदना ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त संबंध में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश देते हुए इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, पेयजल लाइन बिछाने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली गई थी, उसके बावजूद भी विभाग द्वारा आपसी समन्वय न करते हुए, खोदने से एक दिन पहले सड़क में डामर किया गया, जिसके लिए विभाग उत्तरदायी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर इस हिस्से में एक रात पहले किए गए कार्य का भुगतान संबंधित लापरवाह अधिकारी के वेतन से कटौती करते हुए की जाए और संबंधित को एक प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

अधीक्षण अभियंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी और इस कार्य का भुगतान सरकारी धनराशि से नहीं किया जाएगा ।

जिलाधिकारी ने इस आदेश की सूचना सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव माननीय मुख्यमंत्री जी को भी संज्ञान के लिए प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉