Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मानव तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, 13 वर्षीय नेपाली लड़की को मुक्त कराया

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल से सटे रूपईडीहा इलाके में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मानव तस्करी रोधी इकाई के साथ मिलकर नेपाली मूल की दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके चंगुल से 13 वर्षीय एक नेपाली लड़की को मुक्त कराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, लड़की को गोवा ले जाया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसबी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, शनिवार देर शाम 42वीं वाहिनी एसएसबी बहराइच की खुफिया इकाई को नेपाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को गोवा ले जाने की कोशिश किये जाने की सूचना मिली थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बयान में बताया गया कि सूचना मिलने के बाद एसएसबी के जवानों और मानव तस्करी रोधी इकाई ने निरीक्षण अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बयान के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान टीम को नेपाल की रहने वाली दो महिलाओं के साथ एक नाबालिग लड़की मिली। संदेह होने पर बल ने महिलाओं से गहन पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं उस लड़की को तस्करी कर गोवा ले जाने की कोशिश कर रही थीं।
एसएसबी के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कोपिला सार्की (28) व सावित्रा सार्की (29) के रूप में हुई है।
बयान में बताया गया कि बरामद नाबालिग लड़की की पहचान हो गयी है और वह भी नेपाल की ही रहने वाली है, दोनों महिलाओं और नाबालिग लड़की को कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस की उपस्थिति में वहीं के एक सामाजिक संगठन को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉