Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पहाड़ आने जाने वाले वाहनों पर शनिवार और रविवार शहर में रहेगा प्रतिबंध, वीकेंड को देखते हुए पुलिस ने किया 2 दिन का रूट डायवर्जन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। वीकेंड को देखते हुए पुलिस ने दो दिन का रूट डायवर्जन जारी किया है। शनिवार और रविवार को बाहरी वाहनों की शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के बाहर से होकर गुजरना होगा। यातायात का दवाब अधिक होने पर शाम 4 से 7 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि भारी वाहनों को दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

डायवर्ट
बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले शीतल होटल तिराहा और ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले ऊंचापुल और लालडांट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल और कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नरीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले मुखानी चौक से जेल रोड तिराहा, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से रामपुर रोड पर जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले नरीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉