Medical
राष्ट्रीय

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत, घायलों को कराया भर्ती, हादसा रात्रि 2 बजे संगम तट पर हुआ

ADVERTISEMENTS Ad

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मौनी अमावस्या में संगम नोज पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम पर डटी थी, इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी तक मेला प्रशासन द्वारा 17 लोगों के ही मौत की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जन एंबुलेंस वहां पहुंचे और मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायलों को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया और घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से सहायता उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद की स्थिति

ADVERTISEMENTS Ad

भगदड़ के बाद कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मेले के केंद्रीय अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉