Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में दोहरा हत्याकांड: दुकान में कब्जे को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार की सुबह तड़के दोहरा हत्याकांड हो गया। गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान स्वामी गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की तड़के दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। दुकान पर लगे सीसीटीवी से मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरमेज अपने बेटे हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान के पास आते ही कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। और हनी ने भागकर अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad

इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉