Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। मंगलवार को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासकर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक बताई गई है, जिससे ठंड में भारी इजाफा होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मौसम विभाग ने देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने और पाला गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते दृश्यता कम रहने के साथ ही जनजीवन और यातायात पर असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉