Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाबागेश्वर

सड़क हादसा: वन दरोगा का पेपर देकर आ रही युवती की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, आये दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं, मामला बागेश्वर जिले से सामने आया है, यहां एक हादसे में युवती की जान चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर जिले में सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई । युवती लता बोरा वन दरोगा का पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बागेश्वर के बहुली के समीप स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे युवती लता की गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई।
वहीं काजल और स्कूटी चला रहा युवक चंदन सिंह बोरा भी इस घटना में घायल हुये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लता बोरा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लता बोरा अपने घर की इकलौती बेटी थी। परिवार की इकलौती बेटी की आकस्मिक मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि लता बोरा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह परिवार का एकमात्र सहारा थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉