Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून हवाई अड्डे पर जारी किया शीतकालीन शेड्यूल, चार प्रमुख एयरलाइंस की 23 उड़ाने शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- देहरादून हवाई अड्डे पर शीतकालीन उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इसमें चार प्रमुख एयरलाइंस की कुल 23 उड़ानें शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस शेड्यूल के अनुसार दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कुल्लू मनाली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इंडिगो की ओर से सबसे अधिक 16 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

एयर इंडिया की 4 उड़ानें, एलाइंस एअर की 2 उड़ानें, और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 उड़ान शामिल है।

प्रमुख उड़ानें (प्रस्थान समय व प्रभावी तिथि)

अहमदाबाद – इंडिगो, सुबह 8:30, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन

दिल्ली – एयर इंडिया, सुबह 8:40, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन

दिल्ली-कुल्लू – एलाइंस एअर, सुबह 8:45, 26 अक्टूबर से

प्रतिदिन

भुवनेश्वर – इंडिगो, सुबह 9:05, 28 अक्टूबर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार

मुंबई – एयर इंडिया, सुबह 10:25, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

बेंगलुरु – एयर इंडिया एक्सप्रेस, शाम 4:05, 26 अक्टूबर

से प्रतिदिन

इस शेड्यूल के अनुसार अधिकांश उड़ानें प्रतिदिन संचालित होंगी, जबकि कुछ गंतव्य जैसे भुवनेश्वर और कुल्लू-मनाली के लिए विशेष दिन तय किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उड़ान से पहले समय पर चेक-इन करें और किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट व कस्टमर केयर से पुष्टि अवश्य करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉