Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रशासन ने फोम फैक्ट्री को किया सील, कहा बिना अनुमति चलाए जा रहे व्यवसायों पर होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- चौसला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक फोम फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीदार और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम मौजूद रही। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों ने आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। जांच में कई अनियमितताएँ पाई गईं।  फैक्ट्री का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर स्थित था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों के खिलाफ कई प्लॉटिंग भी की गई हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखा है। साथ ही, जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित किए जा रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉