Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

सड़क हादसा: कांवड़ लेने जा रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा चंडीपुल के पास हुआ।
दोनों श्रद्धालु बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे थे, तभी सड़क पर अचानक हुए हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद, थाना बबराला, जिला संभल और 30 वर्षीय अरविंद पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल (यूपी) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से यात्रा कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में भेजा गया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कांवड़ियों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक में फिसलने के निशान भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉