Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री की वीआईपी फ्लीट में लापरवाही के चलते आरक्षी चालक निलंबित, पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी

देहरादून:- सीएम की वीआईपी फ्लीट मूवमेंट के दौरान सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्धारित समय पर वाहन स्टार्ट न हो पाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरक्षी चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री की फ्लीट रवाना होनी थी। इसी दौरान फ्लीट में शामिल एक वाहन तय समय पर स्टार्ट नहीं हो सका, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को वीआईपी ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने वाहन चालक आरक्षी दीपक सैनी के निलंबन के आदेश जारी किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर वीआईपी फ्लीट में शामिल सभी वाहनों की मेंटेनेंस बुक (लॉग बुक) की जांच कराई गई। जांच में रिकॉर्ड के अनुसार सभी वाहनों की मेंटेनेंस सही पाई गई, इसके बावजूद संबंधित वाहन के स्टार्ट न होने के कारणों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

इस मामले को लेकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और वीआईपी ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में यदि और किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉