Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होमस्टे में चोरी करने की इरादे से घुसा युवक, शराब पीकर वहीं सो गया, सुबह पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  अयारपाटा क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां पर चोरी के इरादे से होमस्टे में घुसे युवक का मन शराब देखकर बदल गया। युवक ने किचन में रखी शराब की पूरी बोतल पी ली और नशे में वहीं सो गया। सुबह जब होमस्टे स्वामी और कर्मचारी पहुंचे तो अंदर सोए युवक को देखकर हैरान रह गए। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शहर निवासी प्रदीप बोरा अयारपाटा क्षेत्र में अपने घर के पास ही होमस्टे का संचालन करते हैं। सोमवार रात वह होमस्टे बंद कर घर चले गए थे और उस समय वहां कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे एक युवक चोरी के इरादे से होमस्टे के अंदर घुस गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

बताया जा रहा है कि युवक ने अंदर घुसकर सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन उसे कोई कीमती सामान नहीं मिला। इसके बाद वह किचन में पहुंचा, जहां उसे शराब की बोतल दिखाई दी। बोतल देखते ही उसके इरादा बदल गया और वह वहीं बैठकर पूरी शराब पी गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिक नशा हो जाने पर युवक वहीं सो गया। मंगलवार सुबह जब होमस्टे के कर्मचारी और स्वामी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और अंदर एक अनजान युवक सोता हुआ मिला। उसे जगाने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी है।

मामले में एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि स्ट्रॉबेरी लॉज निवासी राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉