Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

सड़क हादसा: सीमेंट से भरे ट्रेलर से टकराई कार, चार युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आशारोड़ी चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार कार सीमेंट से भरे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना तड़के लगभग साढ़े तीन बजे की है। वाहन संख्या एचआर 42 ई 2701 मारुति रिट्ज सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास कार सीमेंट से लदे ट्रेलर संख्या एचआर 63 एफ 5353 में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी युवक बुरी तरह फंस गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतकों की पहचान अंकुश पुत्र अजीत, पारस पुत्र जयकरण (दोनों निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत), अंकित पुत्र राजेश (निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद) और नवीन पुत्र नरेश (निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा) के रूप में हुई है।
हादसे में विनय पुत्र विजय (निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात, जिला सहारनपुर से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉