Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां मृतक के परिजनों एवं साथियों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मृतक कांवड़िया सोनीपत का रहने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad

देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से एक कांवड़िए 28 वर्षीय रोहित निवासी देवली रोड, जिला सोनीपत हरियाणा की मौत हो गई । जिसके तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। कांवड़िए के शव को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। बस चालक को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों के साथ ही अन्य शिवभक्तों की भीड़ थी। जैसे ही उनको पता चला कि बस चालक अस्पताल आया है तो वह आक्रोशित हो गए। हंगामा शुरु कर बस चालक से मारपीट का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स सिविल अस्पताल पहुंची। हल्का बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। एसपी देहात ने कहा कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉