Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

एक घर में तीन शव मिलने से सनसनी, लगातार कई फायर की आवाज सुनकर कांप गए लोग

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक लगातार कई फायर की आवाज सुन वह कांप गए थे। फिर अचानक सब शांत हो गया। जांच में पता चला कि इस घर में एक व्यक्ति ने अपनी सास और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के उपरांत खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने के साथ ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन लाशें मिलीं, जांच हुई, पर मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार मूल रूप से हरिद्वार के आर्य नगर ज्वालापुर के रहने वाले राजीव अरोड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली से हरिद्वार आये थे। देर रात राजीव अरोड़ा के किराएदारों ने पुलिस को सूचना दी  कि नीचे कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में तीन लोगों की लाश पड़ी मिली। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और
सुनीता (55) पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया स्पष्ट हो रहा है कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित आवास में राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर सुसाइड किया। हालांकि पूरी कहानी जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। वहीं, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि राजीव अरोड़ा कल रविवार को ही दिल्ली से आए थे। पति-पत्नी दोनों दिल्ली में ही रहते है। अलबत्ता मौके से एक पिस्तौल, खोखे, बेसबॉल बैट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में झगड़े के बाद हत्या के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, बच्चों ने स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉