Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

23 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2025-26, 1.10 लाख से ज्यादा खिलाड़ी करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 दिसंबर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन नए कलेवर में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और इसका समापन 28 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी।

ADVERTISEMENTS Ad

खेल मंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार चरणों – न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर – में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप के दौरान कुल 26 खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिनमें इस बार परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

समापन समारोह में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के साथ विजेता को पांच लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। चैंपियन का चयन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों के आधार पर तय अंकों के कुल योग से किया जाएगा। इसके अलावा सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को दो लाख रुपये और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

खेल मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 14 अक्तूबर से जारी हैं और अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की अलग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस श्रेणी के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एनआईसी कार्यालय से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रायल और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के पास जूते और ट्रैकसूट उपलब्ध हों। साथ ही सर्द मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रत्येक खेल स्थल परस्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती, आवश्यकता पड़ने पर रात्रि ठहराव और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉