Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में चावल संकट से मिलेगी अब राहत, जनवरी माह के लिए करीब ढाई लाख टन चावल की आपूर्ति का आर्डर जारी, राशन व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल की कमी से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने जनवरी माह के लिए करीब ढाई लाख टन चावल की आपूर्ति का ऑर्डर जारी कर दिया है। नए साल से प्रदेश के सभी जिलों में राशन वितरण व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले कुछ महीनों से विशेषकर पर्वतीय जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों में चावल की किल्लत बनी हुई थी। आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव के चलते समय पर राशन डिपो तक चावल नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने अब आपूर्ति बहाल करने के लिए वेंडर को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश: मानसून के दौरान जनपद में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन
Ad

सरकार ने राज्य खाद्य योजना के तहत राशन वितरण के स्वरूप में भी बदलाव किया है। नए साल से लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिया जाएगा। इससे पहले प्रति यूनिट साढ़े सात किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। गेहूं को राशन में शामिल किए जाने से चावल पर निर्भरता कम होगी और भविष्य में संकट की आशंका भी घटेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती के अनुसार, जारी किए गए ऑर्डर के बाद प्रदेश के सभी 13 जिलों में चावल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मैदानी इलाकों के साथ-साथ दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की जा रही है, ताकि कहीं भी राशन वितरण बाधित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून देरी से आने की संभावना, गर्मी और उमस ने लोगों को किया परेशान, हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत

विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से न केवल चावल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को संतुलित और गुणवत्तापूर्ण अनाज भी मिलेगा। नए साल के राशन वितरण को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद है और लाभार्थियों को समय सीमा में राशन मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉