Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में अब भी भय का माहौल, एक अधिक तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोगड़ा में मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की आवाजाही से पहले ही लोग दहशत में जी रहे थे। ऐसे में तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में एक से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए लगातार देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्योली और भद्ययूनी क्षेत्रों में वन्य जीव के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है।
उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाए और लगाए गए पिंजरे फिलहाल यथावत रखे जाएं, ताकि अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

ग्रामीणों ने भी वन विभाग से रात्रि गश्त, निगरानी कैमरे और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉