Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

अपनी पत्नी पर पुरुष मित्र के साथ मिलकर कार व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप, तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पुरुष मित्र और सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट करने, कार व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम लक्ष्मीपुर बनिया, चिल्किया रामनगर निवासी तरुण पोखरियाल पुत्र प्रदीप पोखरियाल ने बताया कि 4 जून 2024 को उसका विवाह ग्राम थारी निवासी तनीषा रावत पुत्री सोहन सिंह रावत के साथ हुआ था। शादी के डेढ महीने के बाद जब मेरी पत्नी मायके गयी और वापस नहीं लौटी। पत्नी को लेने वह उसके मायके आया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, रामनगर में शिकायत दर्ज कराने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। 8 दिसंबर 2024 को शाम  पत्नी ने उसे कॉल कर रामनगर बुलाया। रामनगर में काशीपुर बस अड्डे पर पत्नी उसे मिली। काफी देर बात करने के बाद वह उसे छोड़ने उसके घर गया। वहां उसका पुराना दोस्त धनौरी पटटी गुरदीप सिह पुत्र स्व. जसवन्त सिह के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद गुरदीप वहां से चला गया। रात साढ़े दस बजे वह पत्नी को साथ लेकर गुरदीप की शिकायत करने उनके घर जा रहा था। आरोप है कि उसकी पत्नी तनीषा रावत ने गुरदीप और उसके साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इन लोगों ने उसकी गाडी अल्टो के 10 और मोबाइल छीन लिया। गंभीर घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तहरीर पर पुलिस ने तनीषा रावत, गुरदीप व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉