Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई, हादसे में चार लोगों की मौत, तीन महिलाएं अभी लापता

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग:- चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक इनोवा कार मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के समीप पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं। एक 12 वर्षीय बालक को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ धाम से लौट रहा वाहन सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से आगे पंतगांव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार सड़क किनारे मिट्टी के ढेर को पार कर गहरी खाई में जा गिरी और कई बार पलटते हुए गंगा में समा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

रेस्क्यू के दौरान वाहन से छिटककर खाई में गिरे 12 वर्षीय आयुष्मान को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया और तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में उसके दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्र मामले में तीन कर्मचारियों को हटाया, सरकारी जनाधार केंद्र बंद

तहसीलदार देवप्रयाग वीरम सिंह पंवार ने बताया कि वाहन में राजस्थान के जैसलमेर निवासी दो परिवारों के सदस्य सवार थे। इनमें डॉ. दिनेश पंवार, उनकी पत्नी कमला, गुड्डी, अषलेशा, नम्रता, आयुष्मान, जाह्नवी तथा चालक अमित गुप्ता शामिल थे।

देर शाम तक रेस्क्यू टीमों ने दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे, जबकि तीन महिलाओं की तलाश के लिए गंगा में खोज अभियान जारी रहा। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के लिए परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉