उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मौसम: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार, 9, 10 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना

Ad

रुद्रपुर। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके चलते नौ-दस अप्रैल को बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश तो मैदानी इलाके में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन बाद उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। तराई में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। इसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में औसत तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना जताया गया था। अभी  गर्मी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहर में तेज धूप से लोग अब बचते दिखाई दे रहे हैं। इधर एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो सात-आठ अप्रैल से बादलों का आसमान में मंडराना शुरू हो जाएगा। 9 और 10 अप्रैल  को आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान मैदानी इलाके में कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान रफ्तार पकड़ेगा और गर्मी लू के थपेड़े चलेंगे। इससे जिले के अधिकतम तापमान के 39-40 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉