Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। विभाग ने बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसाती गधेरे को पार करते समय स्कूटी सवार दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया पहुंचा
Ad

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि के चलते किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि मौसम में यह बदलाव लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला सकता है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा अनावश्यक  यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्र मामले में तीन कर्मचारियों को हटाया, सरकारी जनाधार केंद्र बंद

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉