Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बिहारी मजदूर की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

ADVERTISEMENTS Ad

द्वाराहाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां नायल गांव में शराब के नशे में हुए आपसी विवाद के बाद एक बिहारी मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार द्वाराहाट नगर से 18 किमी दूर नायल गांव में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले मजदूर एक मकान में रहते थे। मृतक बेचू आलम अंसारी और आरोपी रमाकांत कुमार व भुवन ठाकुर तीनों ही बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गुरुवार रात तीनों मजदूरों ने शराब पी और मुर्गे का मांस बनाया। इसी दौरान  बेचू आलम और रमाकांत के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रमाकांत ने पास में रखे लोहे के पाइप से बेचू के सिर पर कई वार किए। इससे बेचू का माथा फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

घटना के प्रत्यक्षदर्शी भुवन ठाकुर ने घबराकर पास के एक घर में मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब तक वह वापस लौटा तब तक रमाकांत का नशा कुछ हद तक उतर चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

दोनों ने घबराहट में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और पास के खेत में छोड़ आए। सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और शव बरामद कर लिया। पहाड़ की शांत वादियों में हुई इस जघन्य हत्या ने पूरे क्षेत्र में हर किसी को जगजोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉