Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खेतों के पास 10 वर्षीय बच्चे का कटटे में मिला शव, पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। खेतों के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एक मजदूर के बेटे के रूप में हुई है, जो बटाई पर खेती करता था। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह खेतों में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गला घोंटने की आशंका, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

इस जघन्य अपराध ने पूरे गौलापार क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉