Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,

ADVERTISEMENTS Ad

मोटाहल्दू । रेलवे फाटक के समीप मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार प्रातः रेलवे के गेटमैन ने विभाग को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लालकुआं की पुलिस व आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आश्रम में किशोर का शोषण करने वाले दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा, बीस हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया
Ad

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन सिंह  (53) पुत्र मोहन सिंह आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा। मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक डंपर वाहन चलाता था, उसकी छह बेटियां हैं। घटना कब और कैसे हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किया आदेश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉