Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को विजयी बनाने की बनाई रणनीति, भाजपा सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कठघरिया में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीट रामडी आनसिंह पनियाली से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु रणनीति पर विस्तार से विमर्श किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बैठक में चुनाव प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को  जिम्मेदारी सौंपी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बेला तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद में रहते हुए पिछले 5 साल में 10 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं जिला पंचायत से और अन्य विभागों से 4 करोड़ रुपये की योजनाएं अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  द आनंदा अकादमी में शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को किया सम्मानित

जिनमें सीसी सड़क मार्ग, पेयजल टैंक, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार और ग्राम सभाओं में मंदिरों का सौन्दर्याकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, चुनाव प्रभारी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, चुनाव संयोजक प्रताप सिंह बोरा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, अध्यक्ष सहकारी गन्ना समिति प्रताप सिंह तापी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल नयन जोशी, मंडल अध्यक्ष दीपक सनवाल, श्रीमती कंचन उप्रेती, जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका जीना, महेश शर्मा, कैलाश भगत, चन्दन किरौला, सुरेश तिवारी, श्रीमती रेखा आर्या, श्रीमती रेखा पाठक, विनोद निगल्टिया, श्री अक्षय सुयाल, प्रकाश पटवाल समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉