Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिलने से हड़कंप, जीआरपी और कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार को सुबह पौने सात बजे तीन किलो का एक खाली गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को कब्जे में ले लिया, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

सुबह बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि ट्रैक पर एक सिलेंडर पड़ा है। सुरक्षा
बल पोस्ट लक्सर के एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर किमी1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का एक सिलेंडर पड़ा था। रेलवे अफसरों के मुताबिक, जिस जगह पर गैस सिलेंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर सैन्य एरिया की दीवार है। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम के कर्मी ने सिलेंडर उठाया तो वह खाली था, जिसे स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने अपनी सुपुर्दगी में रख लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉