Medical
उत्तराखण्ड

तीर्थ यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत। रानीखेत-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर  देर रात एक हादसा हुआ। हादसे में कोटद्वार और देहरादून की तीर्थयात्री दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में क्रांति नेगी (36) की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
घटना शुक्रवार देर रात करीब 8-9 बजे सिलारी क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई और दो पेड़ों के बीच फंस गई। पुलिस ने वाहन के शीशे, दरवाजे तोड़ उसमें फंसे देहरादून निवासी नील निपुन रावत पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत पत्नी नीलम सिंह रावत और कोटद्वार निवासी अनिल सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, क्रांति नेगी पुत्री किशन सिंह नेगी को बाहर निकाला। रात में ही उपचार के लिए सभी को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर घायल क्रांति नेगी को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉