Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:- कल मंगलवार देर रात रामगढ़ के गागर क्षेत्र में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में गिरे सभी आठ लोगों को बाहर निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्षी (12) पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26) और लवे (11) को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है और मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि सभी लोग गाज़ियाबाद के निवासी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉