Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग की टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बसों का किया निरीक्षण, प्रदूषण की भी कराई गई जांच, 100 से अधिक वाहनों का किया चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊँ आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न टीमों के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इन चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडेय एवं अनुभा आर्य ने संभागीय निरीक्षक हल्द्वानी विनोद गुंजियाल के साथ रामनगर बाजपुर कालाढूंगी मार्ग से आने वाली बसों का संयुक्त निरीक्षण किया। इसमें उनकी फिजिकल और मैकेनिकल कंडीशन की आरआई द्वारा जांच की गई। टीमों ने इनके प्रदूषण की स्थिति की भी जांच की।

ऐसा देखा जा रहा था, ये गाड़ियाँ धुआं अत्यधिक दे रही है, तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की गई साथ ही प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहनों को रुकवाकर उनका प्रदूषण जांच भी कराई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एक अन्य और टीम जिसमें परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार एवं परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल शहर में प्रवेश करने वाले रेंटल और टैक्सी बाइक के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान में जो वाहन नैनीताल शहर में प्रवेश के लिए अनुमन्य नहीं है, उनके परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिवाहन पाँच हजार रुपए की का जुर्माना लगाया गया, उन्हें चेतावनी दी गई आगे संचालित किए जाने की दशा में उनका परमिट निलंबित / निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

अभियान में 35 रेंटल टैक्सी बाइकों के चालान किए गए। 9 बसों की मकेनिकल और फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं पाई गई, जिसमें उनके चालान किए गए 20 वाहनों के मौके पर ही प्रदूषण जांच करवाकर उन्हें प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस चेकिंग अभियान में टीमों द्वारा कुल 100 से अधिक चालान किए गए पाँच गाड़ियां बंद की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉