Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सैंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सैन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल काठगोदाम में 21 मई से चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप का आज समारोह पूर्वक समापन हो गया। समारोह की अतिथि बाबा नीम करौली वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती कनक चन्द एवं सिन्थिया स्कूल ग्वालियर से श्रीमती दीक्षा सीरिया थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

समर कैंप मे बच्चों ने इन 10 दिनों में पाश्चात्य नृत्य, कथक नृत्य, ताइक्वांडो, इण्डोर गेम्स एवं आर्ट एवं क्राफ्ट की कार्यशालाओं के माध्यम से जो कुछ भी सीखा उसकी सजीव प्रस्तुतियां अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की। श्रीमती दीक्षा सीरिया एवं श्रीमती कनक चन्द ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए  एवं समर कैंप के आयोजक शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्तिपत्र दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबन्धन से नरेन्द्र शाह एवं विद्यालय निदेशिका जरीना रोलस्टन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अर्चना सती एवं सीनियर कॉर्डीनेटर डीसीएस बिष्ट उपस्थित रहे। अतिथियों को प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉