Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ग्राम पंचायत पुछडी सेंट जोन्स स्कूल में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, लगभग 211 लोगों ने सीधा लाभ उठाया

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर / हल्द्वानी:- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामनगर की न्याय पंचायत जोगीपुरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूछडी सेन्ट जोन्स स्कूल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट एवं उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को लाभ पहुँचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 211 नागरिकों ने सीधा लाभ उठाया

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री मनजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, ग्राम प्रधान नरगिश एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों  ने सराहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉