Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बर्ड फ्लू ने लोगों की बढ़ाई चिंता, अंडे और चिकन कारोबार पर असर, खरीदारी में आयी कमी

ADVERTISEMENTS Ad

 फ्लू की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, अंडे और चिकन के कारोबार पर असर, कम खरीदारी कर रहे लोग
देहरादून:- बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अंडे और चिकन के कारोबार पर भी असर पड़ने लगा है।  अंडों और चिकन की खरीदारी भी पहले से कम हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया है। लोग भी अंडे और चिकन की काफी कम खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इसका असर शहर में दामों पर नहीं पड़ा है। क्योंकि मांग में कमी के साथ ही प्रतिबंधों के कारण आवक में भी कमी आई है।
यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चूंकि दून में बाहरी राज्यों से ही अंडों और चिकन की आपूर्ति होती है इसलिए यहां अंडों के कारोबार पर असर हुआ है। लोगों ने अंडों और चिकन की खरीदारी कम कर दी है। जहां दून में हर दिन आठ से 10 हजार अंडों की ट्रे मंगाई जाती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

वहीं बर्ड फ्लू के बाद अब इसकी आवक चार से पांच हजार की रह गई है। हालांकि आवक कम होने से अंडों के दामों पर असर नहीं पड़ा है। दून में भले ही अंडों की आवक कम हुई है, लेकिन इसके दाम पर असर नहीं पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉