Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अगर आप आ रहे हैं नए साल का जश्न मनाने नैनीताल, तो कृपया ध्यान दें नैनीताल पुलिस ने तैयार किया है यातायात प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल आ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों की सुविधा के लिए हल्द्वानी शहर का यातायात प्लान तैयार किया है. जो 30 दिसम्बर से एक जनवरी तक लागू रहेगा. नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

• बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad

• रामपुर रोड- रूद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे. अन्य शेष वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

• बाजपुर / रामनगर/कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.

• कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

31 दिसम्बर से एक जनवरी के लिए यह रहेगा यातायात प्लान

• 31 दिसम्बर से एक जनवरी को भीमताल, भवाली, कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहन चालक वाया ज्योलिकोट भवाली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और कैंची धाम से भवाली से भीमताल होकर वापस मैदानी क्षेत्र की यात्रा करेंगे.
यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में सभी पर्यटक अपने वाहनों को गौलापार/ काठगोदाम क्षेत्र में पार्क कर शटल सेवा द्वारा आगे की यात्रा करेंगे.

• 31 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से 1 जनवरी की रात 10 बजे तक यात्रा रूट में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा, यात्रा रूट में यातायात का दबाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने

• भवाली/भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने जाने वाले वाहन जिन्हें रामपुर रुद्रपुर, बरेली, किच्छा व चोरगलिया की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे और कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/ हाइडिल तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.

• भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नम्बर-1 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे.

• नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉